क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अंतर्गत बछबाड़ा प्रखंड के गोहाना पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र के नाम से जमीन रजिस्टर्ड है किन्तु अभी तक भवन का निर्माण नहीं कराया गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त पंचायत में स्वास्थ्य भवन बनाने का विचार रखती है, नही तो क्यों?