क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत समस्तीपुर प्रखंड के छतौना पंचायत, वार्ड संख्या–10 में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है, विद्यालय प्रांगण में एक पोखर भी स्थित है तथा विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त वर्ग कक्ष उपलब्ध नहीं हैं;2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण,अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण एवं विद्यालय प्रांगण स्थित पोखर के सौंदर्यीकरण हेतु विभागीय स्तर पर कोई योजना स्वीकृत या प्रस्तावित नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त विद्यालय के अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण के साथ पोखर सहित विद्यालय का चहारदीवारी का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?