क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर मध्य विद्यालय में कक्षा 01 से 08 तक की पढाई होती है , जिसमें लगभग 350 छात्र -छात्राओं के नामांकन के बावजूद वर्तमान में मात्र तीन शिक्षक पदस्थापित हैं ; जिससे छात्र - छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में स्वीकृत पद के अनुरूप छात्र - छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापन करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?