क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत आमस प्रखंड के करमडीह पंचायत के पहाड़ की तराई में बसा प्राचीन चण्डी माता का मंदिर है जो 160 वर्ष पुराना है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त चण्डी माता के मंदिर में दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार गया जी जिला के आमस प्रखंड के करमडीह पंचायत के पहाड़ की तराई में बसा प्राचीन चण्डी माता की मंदिर को सौंदर्यीकरण करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं क्यों?