क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलांतर्गत प्रखंड-वारिसलीगंज के ग्राम-मीरचक, गोड़ापर, पैंगरी, बेलढा इत्यादि ग्रामों में मई 2026 में आग लगने से सैकड़ों एकड़ गेंहूं की फसल जलकर राख हो गयी है;2. क्या यह बात सही है कि प्रभारी अंचलाधिकारी वारिसलीगंज के द्वारा उक्त आगजनी में जले गेहूं का मूल्यांकन किया गया है परन्तु आज तक किसानों को सहायता के रूप में सरकार से रुपयों की भुगतान नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त आगजनी घटना में कृषकों के जले गेहूं का मुआवजा/क्षतिपूर्ति देने का विचार रखती हैं , हाँ, तो कब तक , नहीं तो क्यों?