क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है, कि रोहतास जिलान्तर्गत प्रखण्ड-कराकट, पंचायत-किरही के ग्राम-गेरा में पूर्व से स्थापित पोल पर विद्युत तार की स्थिति बिल्कुल जर्जर हो चुकी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पोल पर खिचें गए विद्युत तार जहाँ-तहाँ टूटकर आए दिन गिरते रहते है, जिस कारण विद्युत आपूर्ति की समस्या एवं कभी भी बड़ी दुर्धटना घटने की संभावना बनी रहती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त ग्राम में स्थापित विद्युत पोलों पर पूर्व से लगाये गये तारों के स्थान पर कभर युक्त तार लगवाने का विचार रखती है, तो कब तक नहीं तो क्यों?