Back to Legislative Questions Repository
Q.No 575Starred Question Listed

सुविधा बहाल  करना

श्रीमती अनीता (239) (वारिसलीगंज ) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत वारिसलीगंज प्रखण्डके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वारिसलीगंज में डाॅ0 आरती अर्चना, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वर्ष-2021 से पदस्थापित हैं;2. क्या यह बात सही है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की मिलीभगत से उक्त केन्द्र में मरीजों को गंभीर बीमारी बताकर बिचोलियों के माध्यम से प्राईवेट अस्पताल ले जाकर मोटी रकम वसूल की जाती हैं, साथ ही आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य कर्मियों के मानदेय भुगतान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अवैध राशि लिए बिना हस्ताक्षर नहीं करती हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त केन्द्र में फैली अराजकताओं की उच्चस्तरीय जांच करवाकर 5 वर्षो से अधिक समय से पदस्थापित डाॅ0 आरती अर्चना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वारिसलीगंज से अन्यत्र स्थानांतरित कर मरीजों के ईलाज की समुचित सुविधा बहाल करवाने की विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्रीमती अनीता (239) (वारिसलीगंज )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
ANITA (239)
ANITA (239)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Warisaliganj - Nawada (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Badhauna, P.O. Konandpur, P.S.- Pakarivarama, District- Nawada