क्या मंंत्री, पथ निर्माण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला अंतगर्त बाबूबरही विधान सभा के बाबूबरही प्रखण्ड के राजनगर बाबूबरही खुटौना पथ (लम्बाई 41.1 कि0मी0) जिसमें बाजार में लगभग 3 किलोमीटर है एवं खजौली सुक्की पथ (लम्बाई 2.89 कि0मी0) का चैडीकरण एवं नाला का निर्माण नहीं होने से आवागमन में कठिनाई तथा जाम की स्थिति बनी रहती है, 2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़को के लिए प्राक्कलन राशि की स्वीकृति प्राप्त है परन्तु अभी तक प्रशासनीक स्वीकृति प्राप्त है परन्तु अभी तक प्रशासनीक स्वीकृति नहीं हुई है; 3. यदि उपरोक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है तो क्या सरकार उक्त सड़को के चैड़ीकरण एवं नाला निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दिये जाने का विचार रखती है यदि हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?