क्या मंंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला कार्य प्रमंडल-2 कोयलास्थान पंचायत के ग्राम-बेहटवारा के समीप मरने कमला नदी पर सड़क एवं पूल का निर्माण नहीं होने से वहां के ग्रामीणों को एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड जाने के लिये 15 कि0मी0 घूम कर जाना पड़ता है, यदि हाॅ, तो सरकार कबतक उक्त नदी पर सड़क एवं पूल निर्माण कार्य कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों?