क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 213, काराकाट विधान सभा के काराकाट (गोड़ारी) प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउण्ड मशीन नहीं रहने के कारण मरीजों को मजबूरी में बाहर अल्ट्रासाउण्ड कराने में अत्यधिक राशि का व्यय करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउण्ड मशीन स्थापित कराते हुए तकनीकि सहायक एवं रेडियोलाॅजिस्ट बहाल करने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?