क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सदर अस्पताल मुंगेर स्थित नवनिर्मित एस एन सी यू वार्ड में अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ के लापरवाही के कारण मरीजों के लिए व्हीलचेयर तथा स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण मरीज को खुद की व्यवस्था से वार्ड तक ले जाना पड़ता है तथा उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा व्यवस्था में सुधार करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?