क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत नर्सिग टयूटरों द्वारा दी गई सेवाएँ शैक्षणिक अनुभव की श्रेणी में आती है,2. क्या यह बात सही है कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 24/2025 के अन्तर्गत परमानेन्ट नर्सिग टूयटर की बहाली में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत नर्सिग टूयटरों को शैक्षणिक अनुभव से वचित कर दिया गया है जबकि अनुबंध पर नियुक्ति नर्सिग टूयटरों को इसका लाभ दिया गया है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो एक ही कार्य के लिए अनुबंध आधारित और प्रतिनियुक्ति आधारित नर्सिग टूयटरों में भेद करने का क्या औचित्य है ?