क्या मंत्री,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कीः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के गुरूआ प्रखंड में अल्पसंख्यक समुदाय की कुल आबादी लगभग 20000 है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंड मे अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा-छात्राओं के लिये अल्पसंख्यक छात्रावास नहीं रहने के कारण उनके पढ़ाई में काफी कठिनाई होती है; यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त प्रखण्ड में अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?