क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बताने की कृपा करेगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिलान्तर्गत मोहनियाँ प्रखण्ड के अकोढ़ी पंचायत में अवस्थित गाँव कुरई दलित बस्ती से बाहा तक रोड एवं नाला नहीं रहने से वहाँ के आवासित आमजनों को आवागमन के काफी परेशानी होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित गाँव में रोड सहित नाला का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?