क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत चेवाड़ा प्रखंड के सियानी पंचायत के ग्राम उकसी के वार्ड नं०-10 एवं ग्राम बेलछी के वार्ड नं०-9 में आँगनबाड़ी केन्द्र का अपना भवन उपलब्ध नहीं रहने के कारण इनका संचालन क्रमश: प्राथमिक विद्यालय उकसी एवं प्राथमिक विद्यालय बेलछी में किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप वर्णित विद्यालयों के बच्चों को पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-304/2024, दिनांक-10.10.2024 विभागीय मंत्री, सचिव, समाज कल्याण विभाग एवं निदेशक, आई०सी०डी०एस० निदेशालय, (समाज कल्याण विभाग) को पत्र देने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित आंगनबाड़ी केन्द्रों को अपना भवन उपलब्ध कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?