क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही प्रखण्ड के पंचायत सतघरा के महादलित टोले में बैरिया मधवापुर सतधारा मध्य विद्यालय स्थापित है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में कछा 01 से 08 वर्ग की पढ़ाई हेतु मात्र तीन कमरा है जिससे छात्र/छात्राओं को पठन-पाठन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्षाओ का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?