क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत चेवाड़ा प्रखंड के सियानी पंचायत के ग्राम उकसी वार्ड नं०-11 एवं छठियारा पंचायत के ग्राम छठियारा के वार्ड नं०-1 में अवस्थित आँगबाड़ी केन्द्र का भवन जर्जर रहने के कारण वार्ड नं०-11, ग्राम उकसी का निजी मकान में एवं वार्ड नं०-11 छठियारा का सामुदायिक भवन में संचालन किया जा रहा है ;2.क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-302/2024, दिनांक-10.10.2024 को विभागीय मंत्री, विभागीय सचिव एवं पत्रांक-328/2024, दिनांक-17.10.2024 जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, शेखपुरा को पत्र देने के बावजूद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ;3. यदि उपुर्यक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थान पर नये भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?