Back to Legislative Questions Repository
Q.No 293Starred Question Listed

पुल का  निर्माण।

श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा ) ग्रामीण कार्य 05 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत के वंशीपुर महादलित टोला के समीप नाटी नदी में पुल का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है इस टोला के बच्चों को मात्र 1/2 कि०मी० की दूरी पर रहने के कारण जमुई जिला के छतिएनी (प्रा० वि०, म०वि० एवं उच्च वि०) पठन-पाठन हेतु एवं पंचायत में पड़नेवाले गाँव के किसानों की जमीन नदी के उस पार पड़ने के कारण फसल बुआई एवं कटाई के समय में कठिनाई होती है,2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-253/2024, दिनांक-18.09.2024 को विभागीय मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों को पत्र देने के बावजूद भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या  सरकार उक्त खंड 1 में  वर्णित स्थान पर पुल का  निर्माण  कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
05 मार्च, 2025
Member
श्री विजय कुमार (169) (शेखपुरा )
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य
MLA Profile
Vijay Kumar (169)
Vijay Kumar (169)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sheikhpura - Sheikhpura (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jun 1978