क्या मंत्री भवन निर्माण विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगें कि क्या यह बात सही है कि बेतिया जिलान्तर्गत रामनगर प्रखण्ड के पंचायत तौलाहा के ग्राम सिगड़ी मुड़िला में वर्ष 1995 में 80 दलित परिवार को इंदिरा आवास का आवंटन हुआ था, जो अब जर्जर, खंडहर हो चुका है, तथा बरसात के दिनों में प्लास्टीक का सहारा लेना पड़ता है, यदि हॉ तो सरकार कबतक उक्त आवासों का जिर्णोद्वार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?