क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड-आमस के ग्राम पंचायत-सावकला के ग्राम-पिंडरा नया पिच रोड से स्वास्थ्य उपकेन्द्र पिंडरा होते हुए ग्राम-कोमलखाप तक एवं प्रखंड-आमस के ग्राम पंचायत-सावकला के ग्राम-पिंडरा में जी० टी० रोड से इमलिया स्थान होते हुए ग्राम पिंडरा तक सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त ग्रामीण सडकों का निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?