Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2431Starred Question Listed

एन0 ओ0 सी0 जारी करना

श्री नितेश कुमार सिंह (58) ( कसबा) ग्रामीण कार्य विभाग 25 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि राज्य में अनेक ठेकेदार सड़क निर्माण का टेंडर अत्यधिक कम दर पर लेकर अन्य ठेकेदारों को ठेका प्राप्त करने से रोकते हैं, जिसके कारण एक ठेकेदार के पास अत्यधिक परियोजनाएं जमा हो जाती हैं तथा कई सड़कों का निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ नहीं हो पाता है एवं 12-18 माह से अधिक विलंब होता है;2. क्या यह बात सही है कि टेंडर स्वीकृति के पश्चात भी सड़क निर्माण हेतु ठेकेदार को विभिन्न विभागों से NOC  प्राप्त करना पड़ता है जिसके कारण परियोजनाएं विलंबित होती हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या  सरकार एक ठेकेदार के लिए अधिकतम ठेकों की सीमा निर्धारित करने एवं टेंडर स्वीकृति के साथ ही सभी आवश्यक NOC जारी करने हेतु कबतक कार्यवाही करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
25 फरवरी 2026
Member
श्री नितेश कुमार सिंह (58) ( कसबा)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य विभाग
MLA Profile
NITESH KUMAR SINGH (58)
NITESH KUMAR SINGH (58)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Town - Purnia (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Kaptanpara, Khuskibag, Purnia East, PS Sadar, District - Purnia, Bihar Pin- 854305