Back to Legislative Questions Repository
Q.No 266Starred Question Listed

योजना की मंजूरी देना

श्री अजय कुमार सिंह (166) (जमालपुर, मुंगेर ) जल संसाधन 05 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्य अभियंता भागलपुर को खण्डविहारी बीयर योजना के Left and Right Channel का जीर्णोद्धार एवं पक्कीकरण का प्राक्कलन दिनांक 14.07.2023 को भेजा गया है परंतु लगभग पौने दो साल बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है;2. क्या यह बात सही है कि कृषि एवं किसान हित में आवश्यक इस योजना के कार्यान्वयन नहीं होने से उक्त इलाके के कृषकों को काफी कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त योजना को मंजूरी देने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
05 मार्च, 2025
Member
श्री अजय कुमार सिंह (166) (जमालपुर, मुंगेर )
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन
MLA Profile
Ajay Kumar Singh (166)
Ajay Kumar Singh (166)
Party
Indian National Congress
Constituency
Jamalpur, Munger - Munger (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Jan 1960