क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि बांका जिला पदाधिकारी आवास से बेलहर प्रखण्ड के साहेबगंज बाजार तक एक वर्ष पूर्व 30 करोड़ 30 लाख लागत से सड़क का निर्माण कार्य किया गया है, जो प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण जगह-जगह टूट गई है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क निर्माण में बरती गई अनियमित्ता की जांच कराकर दोषी पदाधिकारियो एवं संवेदक पर कार्रवाई कबतक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?