क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 213, काराकाट विधान सभा के प्रखण्ड-काराकाट में करूप बेलवाई पथ में डुमरावॅ नहर पर सखवा पुल का निर्माण कार्य कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पुल के निर्माण कार्य कराने के उपरांत एप्रोच पथ का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, केवल मिट्टी भराई कार्य कराकर आवागमन चालू कर दिया है ;3. क्या यह बात सही है कि बरसात के दिनों में मिट्टी के फिसलन से वाहन आदि के परिचालन से दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है तथा आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है,4 .यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पुल स्थित एप्रोच पथ का निर्माण कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?