क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत महसार से बाउघाट पथ से भदौंस टोला होते हुए पानापुर के मुड़कटवा होकर तेलिया खाड़ हरूहर नदी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क कच्ची रहने के कारण लगभग सात गाँव की घनी आबादी (उदाहरण स्वरूप ग्राम पानापुर, भदौंस) वाले एवं क्षेत्र के कृषकों को खेती करने में काफी कठिनाई होती है ;3. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-121/2024, दिनांक-30.08.2024 को विभागीय मंत्री, विभागीय अपर मुख्य सचिव एवं कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, शेखपुरा को पत्र देने के बावजूद भी अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित सड़क का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?