क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि संयुक्त अभियंत्रण प्रतियोगिता परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग से कराते हुए सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति का प्रावधान है :(2) क्या यह बात सही है कि वर्ष 2017 से दिनांक 31.12.2024 तक पद रिक्त रहने के उपरान्त भी सहायक अभियंता विद्युत/असैनिक/यांत्रिक/डेयरी पर्यावरण विज्ञान का विज्ञापन संयुक्त रूप से बिहार लोक सेवा आयोग से विज्ञापित नहीं की गयी है ;(3) उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वर्ष 2017 से दिनांक 31.12.2024 तक रिक्त पदों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजते हुए रिक्त पदों पर संयुक्त अभियंत्रण प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति करने का विचार रखती है ,यदि हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यो ?