क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की बलतर पंचायत के जमीरा से कस्बा टोली के बीच महानंदा नदी (जमीरा घाट) पर पुल निर्माण, जिला संचालन समिति की स्वीकृति संख्या 187 के बावजूद अब तक अपूर्ण है, जिसके कारण 8-10 पंचायतों के ग्रामीणों को 30 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, यदि हां, तो सरकार उक्त पुल का निर्माण कब तक पूर्ण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?