क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जमीन संबंधी साक्ष्य हेतु पुराना खतियान मान्य है ;2. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र वासियों को पुराना खतियान हेतु प्रखंड मुख्यालय दरभंगा आना जाना पड़ता है जिससे लोगों को जमीन की मापी में काफी कठिनाई हो रही है साथ ही अधिक खर्च व्यय करना पड़ रहा है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार आम जनहित में पुराना खतियान (मौजावार नक्शा) को जिला स्तर पर मधुबनी में उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों ?