क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नेशरल एसोसियेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के महासचिव द्वारा पत्रांक 19/24 दिनांक 21.11.2024 के माध्यम से मधुबनी शहर में वेंडिंग जोन बनाये जाने हेतु नगर निगम, मधुबनी से अनुरोध किया गया था ,साथ ही इस संबंध में अबतक इस संबंध में कोई कार्रवाई नही की गयी है ,प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा भी पिछले पांच वर्ष से जोन बनाये जाने कीमांग की जा रही है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है; तो क्या सरकार कब तक मधुबनी शहर में वेंडिंग जोन बनाने का विचार रखती है, हां, तो कबतक नहीं तो क्यों?