क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे -1. क्या यह बात सही है कि पशुओं को चिकित्सा सुविधा के तहत मोबाइल पशु इकाई का शुभारंभ राज्य में जून 2024 में किया गया तथा इसके संचालन हेतु बामया हेल्थ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त एजेंसी के कर्मियों को सितम्बर, 2024 से मानदेय आदि का भुगतान बिना किसी विभागीय आदेश/अनुदेश के किया जा रहा है जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार बिना विभागीय आदेश/अनुदेश के मानदेय का भुगतान करने वाले पदाधिकारी को चिन्हित करते हुए उसके विरूद्ध कारवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?