क्या मंत्री, पशु एंव मत्सय संसाधन विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अन्तर्गत बेगूसराय प्रखण्ड के वन्द्वार पंचायत में पशु अस्पताल अवस्थित है;जो जर्जर अवस्था में है जहां न तो कोई चिकित्सक है और न ही कोई कर्मचारी कार्यरत है जिसके कारण पशुओं के इलाज के अभाव में पशुओ की जान जा रही है, यदि हाँ,तो सरकार वर्णित परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए उक्त पंचायत के पशु अस्पताल को जीर्णोद्धार करते हुए पशु चिकित्सकों के प्रतिनियुक्ति कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का विचार रखती है,हॉ,तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?