क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम प्रशस्तडीह में मध्य विद्यालय प्रशस्तडीह के सामने पूर्व में पशु चिकित्सालय हुआ करता था, जिसका अपना भवन मध्य विद्यालय प्रशस्तडीह के सामने आज भी जमीनदोज है,(2) क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर पशु चिकित्सालय का निर्माण करा देने से कहलगांव, गोराडीह एवं सबौर प्रखंड के कई पंचायतों एवं गांवों के पशुपालकों को सुविधा होगी,(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त स्थान पर पशु चिकित्सालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों?