स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-28.11.2024 को प्रकाशित शीर्षक ‘’उच्च रक्तचाप संक्रमण व शुगर के ईलाज में दी जाने वाली 56 दवाओं की गुणवत्ता खराब'' को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने अक्टूबर 2024 में जारी ड्रग अलर्ट के अनुसार देशभर की दवा कंपनियों में निर्मित शुगर, हृदय, कैंसर, उच्च रक्तचाप, निमोनिया व संक्रमण के ईलाज समेत दर्द निवारक के रूप में प्रयोग होने वाली 56 दवाईयों को जाँचोपरान्त मानक के विपरीत पाया है;2. क्या यह बात सही है कि इनमें 23 दवाओं का उत्पादन हिमाचल प्रदेश के फार्मा कम्पनियों में हुआ है तथा हिमाचल के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, सिक्किम, बंगाल, आंध्रप्रदेश एवं ओड़िसा के उद्योगों में बनी दवाएँ भी मानक तथा गुणवत्ता विहीन पाया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त मानक एवं गुणवत्ता विहीन दवाओं की जाँचोपरान्त कौनसी कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?