Back to Legislative Questions Repository
Q.No 537Starred Question Listed

गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करना

श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी) स्वास्थ्य 07 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि केवटी विधनसभा क्षेत्रा सहित पूरे दरभंगा जिला के प्रत्येक विधनसभा में 5-5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र एवं उप-स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा विभाग द्वारा तीन वर्ष पूर्व किया गया था, किन्तु विभागीय पदाधिकारी एवं संवेदक के लापारवाही के कारण केवटी प्रखंड के नयागाव, दडीमा, हरपुर, लालगंज एवं फुलकाही में अबतक भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं;2. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य में संवेदक एवं पदाधिकारियों के मिली भगत से गुणवत्ता में अनियमितता बरती जा रही हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता का उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पदाधिकारियों एवं संवेदकों पर कारवाई करते हुए ससमय गुणवत्ता  पूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करवाने का विचार रखती हैं, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
07 मार्च, 2025
Member
श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
MURARI MOHAN JHA (86)
MURARI MOHAN JHA (86)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Keoti - Darbhanga (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Oct 1957
Address
Village-Darhar, Post Office-Laheriyasarai, Police Station-Bahadurpur, District-Darbhanga-846001