क्या मंत्राी, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुजपफपफरपुर जिलान्तर्गत सकरा प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिहो को एल1 दर्जा प्राप्त होने के बावजूद वहां एक भी चिकित्सक पदस्थापित नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिहो में पदस्थापित स्वास्थ्यकर्मियों की डियूटी रेपफरल अस्पताल, सकरा में लगाकर उसे केंद्र बंद कर दिया गया है जिससे वहां के ग्रामीण ईलाज हेतु 10-15 किमी0 दूर जाने को मजबूर है;3. यदि उपर्यूक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिहो में चिकित्सक एवं कर्मियों को पदस्थापित कर उसे चालू करने का विचार रखती है, हो तां कबतक, नहीं तो क्यों?