क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत अरियरी प्रखंड के डीहा पंचायत के ग्राम-एकराँय एवं ऐफनी पंचायत के ग्राम-तेलडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-31/25, दिनांक-08.01.2025 एवं पत्रांक-43/2025, दिनांक-10.01.2025 द्वारा वर्णित स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण कराने हेतु विभागीय मंत्री को पत्र देने के बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है;3. यदि उपुर्यक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो, क्या सरकार जनहित में वर्णित स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो, क्यों ?