क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में मूल कोटि के 4480 पद एवं प्रोन्नति के 3000 से अधिक पद सृजित हैं परंतु सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के मूल कोटि में कार्यरत चिकित्सकों से प्रोन्नति के पद नहीं भरे जाने के कारण नई नियुक्ति नहीं हो पा रही है और राज्य के लोग चिकित्सकों की कमी का सामना कर रहे हैं; यदि हाँ, तो सरकार मूल कोटि से चिकित्सकों को प्रोन्नति देने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?