Back to Legislative Questions Repository
Q.No 495Starred Question Listed

आयुष्मान योजना से पुन: इलाज बहल करवाने हेतु

श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली) स्वास्थ्य 07 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक-09.12.2024 को प्रकाशित शीर्षक 'आर्थिक मदद की योजना में अर्थ का रोड़ा' को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत  के तहत गरीबों को पाँच लाख तक की सालाना  ईलाज का प्रावधान है;2. क्या यह बात सही है कि पटना जिले में वर्ष 2018 से सितम्बर 2024 तक 1 लाख 56 हजार 606 मरीजो ने निजी एवं 73 हजार 711 मरीजो ने सरकारी अस्पताल में, तथा कुल मिलाकर 2 लाख 30 हजार 317 लोगों ने आयुष्मान योजना से ईलाज कराया है;3. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पतालों के करोड़ों का भुगतान लंबित होने के कारण आयुष्मान योजना के तहत उपचार करने में आनाकानी तथा बेड की अनुलब्धता का बहाना बना रहे है;4. यदि उपर्युक्त  खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त अस्पतालों का लंबित भुगतान कराकर आयुष्मान योजना से ईलाज की पुनः सुविधा बहाल करने का विचार रखती है,  नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
07 मार्च, 2025
Member
श्री अरुण शंकर प्रसाद (33) (खजौली)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
ARUN SHANKAR PRASAD (33)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Khajauli-Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1960
Address
Village PO Thana-Basopatti, Madhubani-847225