क्या मंत्री ,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत ओबरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों तथा कर्मचारियों के लिए आवसीय भवन तथा प्रथम तल पर जाने के लिए रैम्प का निर्माण नही होने के कारण चिकित्सकों कर्मचारियों सहित रोगियों एवं आमजन को काफी असुविधा होती है ; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उक्त कमियों को दूर करने का विचार रखती है , हाँ , तो कबतक ,नही, तो क्यों ?