क्या मंत्री ,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत प्रकाश नगर, वार्ड संख्या-11, थाना- शिकारपुर, नरकटियागंज की मानसी कुमारी पिता- ललन पांडेय, उम्र-06 माह की मृत्यु दिनांक 23.01.2025 को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में एंबुलेंस के अभाव में हो गई,2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में एकमा एंबुलेंस के सहारे ही एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जा रहा है, जिससे हमेशा मरीजों की मृत्यु जैसी अप्रिया घटना एम्बुलेंस के अभाव में घटित होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार जनहित में नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में एंबुलेंस के अभाव में हुई मरीज की मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषी पर कार्रवाई करने सहित कम से कम 06 अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध् कराने का विचार रखती है? हां तो कब तक नहीं तो क्यों?