क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत पातेपुर प्रखंड के बहुआरा पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र है एवं उक्त स्वास्थ्य उप केन्द्र में छः बेड का सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण हेतु पर्याप्त जमीन है, यदि हॉ तो सरकार कब तक उक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र पर छः बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?