क्या मंत्री स्थास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं अधारभूत संरचना निगम लिमिडेट पटना द्वारा निर्मित मॉडल अस्पताल सीतामढ़ी का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार के अध्यक्षता में दिनांक 06.09.2024 को किया गया ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मॉडल अस्पताल के भवन का उद्घाटन हुए पाँच माह से अधिक समय बित चुका परन्तु संवेदक द्वारा अभी तक भवन हस्तगत नहीं कराया गया है। जिसके कारण जनहित में अस्पताल का संचालन नहीं हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो भवन हस्तगत होने से पहले भवन का उद्घाटन करने का औचित्य है एवं कब तक भवन हस्तगत कराया जायेगा नहीं तो क्यों ;