क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत कैथवाँ पंचायत के ग्राम-मनियण्डा में 50 वर्ष पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया था जिसमें चिकित्सक एवं कर्मीगण कार्यरत्त थे जो विगत 20 वर्ष से विभागीय लापरवाही के कारण भवन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिसमें चिकित्सा सुविधा पूरी तरह ठप्प है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता द्वारा अपने पत्रांक-84/2025, दिनांक-31.01.2025 द्वारा विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग एवं सिविल सर्जन, शेखपुरा को ध्वस्त भवन के स्थान पर नये भवन का निर्माण कराने हेतु पत्र देने के बाद भी अबतक कार्रवाई नहीं हुई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ध्वस्त हो चुके प्रा० स्वा ० केंद्र भवन के स्थान पर नये भवन का निर्माण कराते हुए चिकित्सा सुविधा बहाल करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?