Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2391Starred Question Listed

पथ का चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण

श्री राकेश रंजन (198) (शाहपुर ) पथ निर्माण विभाग 25 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के बिहिया चौरास्ता से लेकर आरा प्रखंड के सलेमपुर तक जाने वाली सड़क संकीर्ण होने के कारण आए दिन जाम, दुर्घटना तथा आमजन को यातायात एवं आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि बिहिया सलेमपुर पथ में बेनवलिया बाजार क्षेत्र में नाला का समुचित निर्माण नहीं होने के कारण बाजार में हमेशा जलजमाव, गंदगी तथा व्यवसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बिहिया सलेमपुर पथ का चौड़ीकरण एवं बेनवलिया बाजार में नाला का नव निर्माण करवाने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
25 फरवरी 2026
Member
श्री राकेश रंजन (198) (शाहपुर )
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण विभाग
MLA Profile
RAKESH RANJAN (198)
RAKESH RANJAN (198)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Shahpur-Bhojpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Ojhawalia, Post-Ishwarpura, P.S.-Shahpur, District-Bhojpur, Pin-802112