क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के प्रखंड फतेहपुर, ग्राम पंचायत- नौडीहा झुरांग के ग्राम मचरक पथ में नौडीहा स्कूल से गोली महादलित टोला तक सड़क (लंबाई 0.7 किमी, सर्वें आई डी 53652) एवं ग्राम पंचायत- सलैया कला के ग्राम- राजा विगहा- मानपुर पथ से महादलित टोला मानपुर तक सड़क तक सड़क लंबाई (1.25 किमी, सर्वे आई डी 31692) का निर्माण नहीं होने से आमजन को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार नौडीहा स्कूल से गोली महादलित टोला तक सड़क एवं राजा विगहा- मानपुर पथ से महादलित टोला मानपुर तक सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?