क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत प्रखण्ड गोरेयाकोठी, बसंतपुर एवं लकड़ीनवीगंज में आंगनबाड़ी केन्द्रो की संख्या क्रमशः 277, 128, 158 है;2. क्या यह बात सही है कि प्रखण्ड गोरेयाकोठी अन्तर्गत 277 आगंनबाड़ी केन्द्रो में से 122 केन्द्रो का, प्रखण्ड बसंतपुर अन्तर्गत 128 केन्द्र में से 12 केन्द्रो का एवं प्रखण्ड लकड़ी नवीगंज अन्तर्गत 158 केन्द्रों में से 29 केन्द्रो को ही अपना भवन उपलब्ध है ;3. क्या यह बात सही है कि इतने बड़े पैमाने पर आगंनबड़ी केन्द्रो का भवन निर्माण नहीं होने से केन्द्रों का संचालन करने में कठिनाई हो रही है ;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त तीनो प्रखण्ड़ो के आगंनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण का विचार रखती है. नहीं तो क्यों ?