क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत रूपौली प्रखण्ड सीमा से सटे बल्थी महेशपुर भाया सिमड़ा-सपाहा -डुमरी -जंगल टोला -बलिया -कॉप-मोहनपुर-धोबिनिया बासा-जीरो माईल, भटगामा तक पी.एम.जी.एस.वाई. एवं एम.एम.जी.एस.वाई द्वारा निर्मित पथ काफी संकीर्ण होने के कारण वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथों को पथ निर्माण विभाग में कर्णांकित करते हुए नाला निर्माण के साथ-साथ चौड़ीकरण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?