क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत प्रखंड-चरपोखरी के आरा-सासाराम मुख्य मार्ग बरनी मोड़ से ग्राम-कुम्हैला होते हुए ग्राम सोनवर्षा तक एवं प्रखंड-गडहनी के ग्राम-बराप पासवान टोली महादलित टोला को आजादी के 75 साल के बाद भी संपर्कता प्रदान नहीं है, आरा-सासाराम मुख्य मार्ग गडहनी पशु मेला से बराप पासवान टोली तक सड़क का निर्माण आजतक नहीं हो सका है, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़कों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?