क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के सासाराम प्रखंड अंतर्गत पंचायत गंसाडीह से बसंतपुर, बाराडीह, बैद्यनाथपुर होते हुये पसियाडीह तक 3.5 किमी की दूरी में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर सड़क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?