क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत छतौनी मधुबनीघाट भाया मिशन चौक, छतौनी थाना आर्य समाज चौक, छतौनी ढ़ाका भाया रूपडीह मठिया, एन0एच0आई0 28 से बंद चीनी मिल होते हवाई अड्डा चौक, छतौनी भाया मीना बाजार जानपुल धर्मसमाज बनिया पट्टी अवधेश चौक श्रीकृष्ण नगर अगरवा आदि विभिन्न मुहल्लों में पथ निर्माण विभाग की सड़के संकीर्ण एवं नाला जर्जर है, यदि हाँ, तो सरकार मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत पथ निर्माण विभाग की सड़को का चौड़ीकरण सह जर्जर नालों का निर्माण कबतक कराने का विचार सरकार रखती है, नहीं तो क्यों ?